ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ स्थित ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल का वार्षिक उत्सव कईसराय कैम्पस में आयोजित किया गया। स्कूल के निर्देशक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लालमणि नाएक ने मुख्य अतिथि के रूप में उत्सव का आगाज करते हुए शिक्षा को महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति की सीढ़ी के रूप में वर्णन किया।
स्कूल के महाप्रबंधक निशांत साहू ने अध्यक्षता करते हुए अपेक्षाओं की पूर्ति हेतु अर्थपूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में किताबी शिक्षा के साथ साथ बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा के विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।
कार्यक्रम के आरंभ अतिथियों द्वारा प्रदीप प्रज्वलन कर किया गया। शिक्षिका रश्मि ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। अतिथियो के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियो को शिक्षिका पल्लवी नेताम ने सम्मानित किया।
स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोना सचेतना, नारी सशक्तिकरण, कृषि जैसे विषय मुख्य आकर्षण थे। इन बिषय पर नृत्य, नाटक व संवाद आकर्षक रहे। स्कूल का वार्षिक विवरण शिक्षिका गीता पावनी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर महानिदेशक श्री साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम के संचालन में शिक्षिका लूसी प्रियदर्शिनी मिश्र, पूजा यादव, संजुक्ता गोस्वामी शहबाज़ प्रमुख ने सक्रिय भूमिका निभाई।





