गंदा पानी और कीचड़ की सफाई में लगी नाबालिग: उठे सवाल

गंदा पानी और कीचड़ की सफाई में लगी नाबालिग: उठे सवाल
तालचेर हांडिधुआ अंडरपास में गंदा पानी और कीचड़ साफ करने के काम में नाबालिग लड़की लगी हुई! सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल!

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर के हांडिधुआ अंडरपास में जमा गंदे पानी और कीचड़ को साफ करने के काम में एक नाबालिग लड़की के लगे होने का मामला सामने आया है। यह दृश्य बाल सुरक्षा, श्रम कानूनों और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अंडरपास में लंबे समय तक गंदा पानी और कीचड़ भरे रहने से जहां लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी, वहीं उसे साफ करने के काम में एक नाबालिग को लगाए जाने की तस्वीर ने चिंता बढ़ा दी है। सामने आई तस्वीरों में नाबालिग लड़की गंदे पानी और कीचड़ के बीच एक लंबे फावड़े की मदद से सफाई करती नजर आ रही है।
ऐसे खतरनाक और अस्वास्थ्यकर माहौल में एक नाबालिग को काम पर लगाना कितना उचित है? बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? यह काम किस एजेंसी या ठेकेदार के तहत चल रहा है और क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी है—ऐसे कई सवाल अब उठने लगे हैं। इस घटना को लेकर बाल कल्याण विभाग, श्रम विभाग और संबंधित प्रशासन से पूरे मामले की जांच करने, सच्चाई का पता लगाने तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है।