कल नवमी के दिन होगा रामलला का सूर्य तिलक
रामनवमी पर रामलला के गर्भग्रह में सूर्य तिलक को लेकर वैज्ञानिकों की टीम पहुंची अयोध्या। 27 मार्च को दोपहर 12:00 बजे होगा सूर्य तिलक। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अनुबंधित सीबीआरआई व ऑप्टिका लिमिटेड बेंगलुरु की चार सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम पहुंची अयोध्या। वैज्ञानिकों ने रामलला के गर्भ ग्रह में सूर्य तिलक के लिए लगाए गए स्थाई उपकरणों का किया परीक्षण, जिससे मुख्य पर्व पर निर्बाध रूप से हो सके सूर्य तिलक की प्रक्रिया। ट्रस्ट की ओर से संस्था के साथ हुआ है 10 वर्ष का करार।
रामनवमी पर्व को लेकर अयोध्या धाम की सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त। 6 जोन व 29 सेक्टर में बांटी गई अयोध्याधाम की सुरक्षा व्यवस्था। अपर पुलिस अधीक्षकों की जोन व पुलिस उपाधीक्षकों को सेक्टर की निगरानी का सौंपा गया है जिम्मा। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नयाघाट, नागेश्वरनाथ मंदिर आदि प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के किए गए हैं विशेष इंतजाम। इन मंदिरों में प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाकर पुलिस बल कि की गई है तैनाती। अन्य जिलों से तैनात 10 एएसपी और 30 सीओ व 200 निरीक्षको के साथ चप्पे चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीजी जोन प्रवीण कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा व एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर लगातार अयोध्याधाम में है भ्रमणशील।





