कब रुकेगी भरतपुर कोयला खान से कोयले की चोरी
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर की बहुत पुरानी खुले मुंह वाली भरतपुर कोयला खदान से कोयला चोरी का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रही है। कोयला चोरी की शिकायतेत्र मीडिया में भी लागातार प्रकाशित की जा रही है इसके बावजूद चोरी की घटनाएं ना रूकना कई प्रश्न खड़े कर रही है।
जिस कोयला खान में चोरी रोकने के लिए आठो पहर सुरक्षाकर्मी तैनात हो। वहाँ सिलसिलेवार चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
जबकि कोयला खान में एमसीएल के खुद के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावे लिपिक,प्रेषण प्रभारी (डिस्पैच इंचार्ज), प्रबंधक , योजना प्रबंधक, समेत घरेलू कामगार अधिकारी और महाप्रबंधक कंपनी के कड़े नियंत्रण में हैं? फिरभी खान से लागातार कोयला चोरी होना कोयला माफिया के साथ अधिकारीयों की मिली भगत होने का संकेत दे रहा है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कोयला खान से कोयले की चोरी होने से राज्य और केंद्र सरकार को जहां करोडो रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं चर्चा है कि कुछ बेईमान कर्मचारी कोयला माफियाओ से मिली भगत कर अपनी तिजोरियाँ भर रहे है। इसे लेकर अंचल में चर्चा है कि सतर्कता विभाग से इसकी जांच कराई जाए तो कई अधिकारीयों की पोल खुल सकती है।





