हिट एंड रन काला कानून को लेकर ओडिशा ड्राइवर संघ दो दिवसीय हड़ताल पर
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में राजगंगपुर शहर के सभी ड्राइवर काला कानून हिट एंड रन का विरोध करते हुए 2 दिन के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिसको लेकर आज ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष एवं ट्रक ड्राइवर के साथ ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंद के साथ ट्रक मालिक संघ के कार्यालय में बैठक कर इस हड़ताल का मिलजुल कर समर्थन करने का आश्वासन ड्राइवरों को दिया।
यह हड़ताल कल तक के लिए की गई है अगर सरकार इस पर कोई आश्वासन नहीं देती है तो ट्रक ड्राइवर महासंघ आगे भी इस हड़ताल को बढ़ने पर विचार करेंगे ऐसा निर्णय ट्रक मालिक संघ कार्यालय में हुई एक बैठक में लिया गया।
आपको बता दे की विगत कुछ दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून लाने जा रही थी जिसमें चालको के लिए वाहन दुर्घटना में किसी की मौत होने पर 10 साल की सजा एवं सात लाख जुर्माना का प्रावधान किया है। इस कानून के विरोध में पूरे देश के ड्राइवर पहले से ही हड़तालें कर रहे थे। और आज ओडिशा के ड्राइवरों ने भी दो दिवसीय हड़ताल का आगाज कर दिया। आज सुंदरगढ़ जिला की सड़को पर भारी वाहन, सवारी बस नहीं दिखी। राज्य में पूरी तरह से चक्का जाम हो गई है सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लेने पर यह हड़ताल ट्रक चालक महासंघ ओर ओडिशा ड्राइवर महासंघ के द्वारा बढ़ाया भी जा सकता है अब देखना यह होगा कि सरकार इस कानून के विरोध में उतरे इन ड्राइवरों को हड़ताल खत्म करने के लिए कैसे मनाती है।





