हाॅकी झारखंड की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

भोलानाथ सिंह चौथी बार अध्यक्ष बने

हाॅकी झारखंड की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

सतीश शर्मा (उप संपादक) 

हॉकी झारखंड के रविवार (19 जुलाई) को हुए वार्षिक आमसभा में नये पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया है। मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभागार में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह जी की अध्यक्षता में हुई इस 13वीं वार्षिक आमसभा में राज्य के सभी 24 जिलों के प्रतिनिधि एवं राज्य एथलीट समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में आठ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें 12वीं वार्षिक आमसभा और 24 मई 2026 को हुई विशेष आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, 2026/27 की मेजबानी और 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोजन, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन आदि पर चर्चा की गई। इस आमसभा वर्ष 2026-30 के लिए कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हॉकी इंडिया ने पूर्व आई ए एस अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए सिर्फ एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अतः सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। 

निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष - भोलानाथ सिंह  

उपाध्यक्ष- अरविंद सिंह, अशोक भगत और श्रीमती चंद्रयाणी मजूमदार  

महासचिव- मनोज कुमार प्रसाद  

संयुक्त सचिव- सुरजीत कुमार झा और श्रीमती दुलारी टोपनो  

कोषाध्यक्ष- श्रीमती आश्रिता लकड़ा  

कार्यकारिणी सदस्य- जयदीप महाराणा, संजय कुमार गुप्ता और पल्लवी कच्छप  

विजय शंकर सिंह को डायरेक्टर जनरल बनाए गए।

11 सदस्यीय कार्यकारिणी में राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों को प्रतिनिधित्व मिला।

आज के चुनाव में हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप में हॉकी इंडिया के

कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरन,, तथा झारखंड ओलंपिक संघ की ओर से कोषाध्यक्ष शिवेन्द्रु दुबे उपस्थित थे।

आमसभा में वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, लेखा-जोखा, आगामी प्रतियोगिताओं की मेजबानी और राज्य में हॉकी के विकास से जुड़े सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर जिलों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 जिलों को प्रति जिला 65 हजार रुपये मूल्य के हॉकी किट (स्टिक व बॉल) वितरित किए गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने सभी जिला इकाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड हॉकी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।