सौम्य श्री की मौत को लेकर कांग्रेस का ओडिशा बंद
ओडिशा के फकीर मोहन विश्वविद्यालय की छात्रा सौम्य श्री वीसी के स्वयं की देह में पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर प्राण त्यागने के मुद्दे पर आज देश की मुख्य विपक्षी राजनैतिक दल कांग्रेस और उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा १२ घंटे तक ओडिशा बंद रखा गया था। इस दौरान हाट, बाजार, दुकाने, बस, आटो रिक्शा, सरकारी कार्यालय,विद्यालय,इत्यादि बंद रखा गया था, जिससे आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सियासत रंग लेता सौम्य श्री वीसी की आत्महत्या करने के मुद्दे पर ओडिशा को १२ घंटे बंद रखने पर लोगों के भिन्न भिन्न मत सामने आ रहे है।
जैसा कि बासुदेवपुर विधायक अशोक कुमार दास ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्रा बारंबार पुलिस अधिकारीयों समेत संबंधित अधिकारियों को अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर शिकायत करती रही, पर उसकी शिकायत पर संबंधित अधिकारियों ने कार्यवाही नहीं की जिसका नतीजा आज सौम्य श्री बीसी की मौत के रूप में सामने आया है।
वही कुछ लोगों का कहना है कि छात्रा की मौत को मुद्दा बनाकर सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेकी जा रही है,होना कुछ नहीं है।
राउरकेला के जानेमाने कांग्रेस नेता रवि राय ने भी मीडिया से यह कहा कि सौम्य श्री को न्याय तो मिला नहीं पर हम उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है।
दूसरी ओर आज कांग्रेस व उनकी सहयोगी दलो ने पूर्ण रूपेण ओडिशा बंद करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी पर सुंदरगढ़ जिले का बिसरा पंचायत में स्थित बिसरा बाजार जो झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारीक केंद्र है, यहाँ के बाजार पूरी तरह खुले हुए थे। कांग्रेस और सहयोगी दल मिलकर भी बिसरा में एक भी दुकान बंद नहीं करा पाई।





