सीडीओ का तालचेर प्रखंड दौरा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
बीडीओ चिन्मयी चेतना दास,के पदासीन होने के बाद आज पीडीडीआई / सीडीओ ललितमोहन बेहरा और अतिरिक्त सीडीओ प्रशासनिक ने तालचेर प्रखंड़ कार्यालय सभी कार्यों की समीक्षा की है। पंचायतो में हुए 2021-22 के विकास कार्यों की समीक्षा के बाद बंटोल पंचायत के कुकुदुला उच्च विद्यालय गए और शिक्षकों और छात्रों से विभिन्न समस्याओं के बारे में पूछा। हालांकि तालचेर प्रखंड में कई समस्याएं हैं, लेकिन इसकी निगरानी के लिए हर एक पंचायत और गांव में जाने के बजाय प्रखंड कार्यालय में आकर कागजात देखकर खाना पूर्ती करने की बुद्धिजीवियों के बीच खूब चर्चा हो रही है।





