समाज और उद्योग की रीढ़ की हड्डी है मजदूर-प्रेम मार्डी
आज मजदूरों की समस्याओं को लेकर पूर्व प्रत्याशी सायकेला विधानसभा जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी श्रम अधीक्षक कार्यालय, सरायकेला पहुंचे और मजदूरों से जुड़े कई गंभीर एवं संवेदनशील मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। पिछले कई वर्षों से अनेक मजदूर अन्याय और शोषण का सामना कर रहे हैं चाहे वह न्यूनतम मजदूरी न मिलना, अनुचित तरीके से कार्य से हटाया जाना, सुरक्षा मानकों का पालन न होना, या फिर मजदूरों की आवाज को दबाने की कोशिश हो।
प्रेम मार्डी ने मजदूरों के हित में अधिकारियों के समक्ष निम्न प्रमुख मुद्दे उठाए _
???? न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का सख्ती से पालन हो,
???? जिन मजदूरों को बिना कारण बैठा दिया गया है,उन्हें पुनः कार्य पर लिया जाए,
???? शोषण करने वाले प्रबंधन पर कार्रवाई की जाए,
???? सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए,ताकि कोई भी मजदूर दुर्घटना का शिकार न बने,
???? मजदूरों की आवाज सुनने और त्वरित समाधान के लिए श्रम विभाग नियमित मॉनिटरिंग करे,
प्रेम मार्डी ने कहा कि मजदूर हमारे समाज और उद्योग की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही कारखाने चलते हैं,और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम मजदूर भाईयों की हर समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखेंगे। न्याय की लड़ाई में हम हर कदम पर मजदूरों के साथ खड़े रहेगें।





