सभी यात्री ट्रेनो और किराया पहले जैसे करने की मांग

सभी यात्री ट्रेनो और किराया पहले जैसे करने की मांग

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

सभी यात्री ट्रेनो के चलाचल और यात्री किराया स्वभाविक करने के लिए ए.आई.डी.वाइ.ओ. की मांग।
आल इंडिया डैमोक्रेटिक यूथ आर्गानाइजेसन तालचर लोकल कमिटी की ओर से स्थानीय रेल प्रबंधक के माध्यम से केन्द्रीय रेलमंत्री को मांग पत्र सौपा गया है। 
कोविड़ की वजह से दो वर्षो के लम्बे समय तक बंद रहे तालचर-पूरी भाया कटक मेमो ट्रेन , संबलपूर-पूरी , इंटरसिटी ट्रेन   के साथ बाकी सभी ट्रेनो को अविलम्ब अपने निर्धारित समय से चलाने व कोरोना काल में कोविड़ स्पेशल के नाम पर बढ़े हुए किराए को स्वभाविक करने आदि दो मांगो को लेकर संगठन के जिला संपादक कैलास चंद्र साहू, उप सभापति किशोरचंद्र विश्वाल,तालचर ईकाइ संपादक कृष्ण चंद्र बेहरा एवं जिला उल्लास मुदुली के अध्यक्षता में पहले तालचर के हांडीधुआ रेलवे फाटक के पास प्रदर्शन किया गया। 
इस दौरान स्थानीय क्षेत्र रेल प्रबंधक (ए.आर.एम.) के माध्यम से केंद्र सरकार को दो सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।