शिक्षक की आत्महत्या से अंचल में सनसनी

शिक्षक की आत्महत्या से अंचल में सनसनी

सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका द्वारा आत्महत्या कर लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,,जहां एक शिक्षिका ने अपने किराए के मकान में नायलोन रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है,,,हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है,,दरअसल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका चित्रलता सिंह जो जिले के ही बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है,, और प्रेमनगर स्थित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं व प्रेमनगर में ही किराए के मकान में रहकर अपना शिक्षकीय कार्य करती थी,,,,जहां आज स्कूल समाप्त होने के बाद मृतिका अपने किराए के घर में वापस आ गई थी,,वहीं देर शाम तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों के द्वारा खिड़की से देखा गया तो शिक्षिका के द्वारा छत के सीलींग से नायलोन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है,,,, फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है वहीं पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है,,,,इस घटना से परिवार समेत स्कूल में भी मातम पसर गया है।