शनिदेव मंदिर की दानपात्र हुई चोरी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
शनिदेव के दानपात्र की चोरी
तालचेर में कोयलारी थाना के पीछे स्थित देउलबेडा़ तेलीसाही के शनिमंदिर में रखे दानपात्र को असामाजिक तत्वों ने देर रात मंदिर का ताला तोड़कर ले गए।इस दानपात्र में भक्तो द्वारा दान स्वरूप दिए गए पैसे थे।
मंदिर जैसे पवित्र स्थान से दानपात्र की चोरी होना अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। बुद्धिजीवियों ने इसे निंदनीय बताया है।
अंचल में चर्चा है कि मंदिर जैसे पवित्र और सुरक्षित स्थान में चोरी हो सकती है तो आम जनता के घर कितने सुरक्षित है यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
कुछ दिनो पहले एक जज के घर में चोरी हुई थी।
तालचेर में दिन व दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओ का कारण नशा खोरी बताया जा रहा है। नशे के आदी युवक अपनी इच्छा पूर्ती के लिए लगने वाली धन की कमी को पूरा करने के लिए चोरी जैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं।





