शंखनदी में जावा उठाने गई तीन बालिकाओं की पानी में बहने से मौत

सुंदरगढ़ जिला के रायबोगा थाना अंतर्गत शंख नदी में आज सुबह कुछ बालिका भादो करम पूजा के लिए जावा उठाने गई थी। पानी के तेज बहाव में पांच बालिका बह गई जिसमें से दो बालिकाओं को नदी घाट पर उपस्थित लोगों द्वारा तत्काल निकाल लिया गया और तीन बालिका गहराई में बह गई थी, तीनों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला और एंबुलेंस की मदद से बिरमित्रापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सभी बालिकाएं दलकी पंचायत के मुकडांड गाँव की रहने वाली थी।