विहिप ने की बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग
प्रेस विज्ञप्ति :विहिप "बस्ती "
पश्चिम बंगाल में हिन्दू लक्षित हिंसा एवं राज्य सरकार के अकर्मण्यता पर राष्ट्रपति शासन हेतु विहिप का ज्ञापन एवं आक्रोश प्रदर्शन कल!!
पिछले एक सप्ताह से वक़्फ़ अधिनियम के बहाने से पश्चिम बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा और दंगों द्वारा हिंदुओं का उत्पीड़न बड़े स्तर पर चल रहा है। हजारों की संख्या में पीड़ित हिंदू परिवार अपने ही राज्य में निर्वासित होने पर विवश हुए हैं। राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की कार्यवाही हिंदू परिवारों की सुरक्षा के निमित्त नहीं हुई है। इसके मूल में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति है। ऐसी पक्षपाती सरकार के रहते हिंदू परिवारों के जीवन, सम्मान और सम्पति की रक्षा संभव नहीं है।
ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लागू करने से ही हिंदू समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा संभव है, यह परिषद् की सुविचारित राय एवं मांग है।
इस निमित्त यह निश्चय किया गया है कि कल दिनांक 19 अप्रैल,दिन शनिवार प्रातः11:00 बजे,बस्ती मुख्यालय पर विशाल संख्या में आक्रोश प्रदर्शन,धरना और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
यह आक्रोश प्रदर्शन यात्रा सुबह 11:00 बजे तिरंगा चौराहे पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगी जहाँ पर आक्रोश प्रदर्शन धरना एवं ज्ञापन दिया जाएगा एवं जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग किया जाएगा कि ऐसी संवेदना शून्य सरकार को सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, राष्ट्रपति महोदया बंगाल की दशा को शीघ्र संज्ञान में लेकर तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करें।





