पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल /गिरफ्तार

धर्मेद्र सिंह (रिपोर्टर) 

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के ग्राम सोनरईसे जाने वाली कोठारपूर्वा के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह घटना तब घटित हुई, जब पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग शूरु कर दी। जबाबी कार्यवाही में  आत्म सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडे और गिलौला थाना प्रभारी विनय पांडे द्वारा फायरिंग बदमाशों पर फायरिंग की गई। जिसमें सलमान पुत्र झगरू, निवासी थाना कोतवाली देहात, जिला बहराइच, घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। इस मुठभेड के दौरान में दूसरा अभियुक्त मैसूर पुत्र हनीफ, निवासी कंदोरा, थाना बावड़ी,जिला बहराइच मौके से फरार हो गया।  गिरफ्तार आरोपी सलमान से पूछताछ में इकौना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ।  

इस मुठभेड़ में पुलिस टीम का नेतृत्व एसओजी इकौना पुलिस और गिलौला पुलिस भिनगा और कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडे कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी की गई वस्तुएं 13000 रुपए नगद और अवैध असलहा बरामद किया।अभियुक्त ने तीन अन्य साथियों का नाम भी बताया।

पुलिस के अनुसार यह आरोपी चोरी जैसे वारदात को अंजाम देने से पहले कपड़े,सब्जी आदि सामान लेकर गांव-गांव फेरी लगाते थे और घर तथा रास्तों की रेकी करते थे।जिसके बाद वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे घरों का चुनाव करते थे जिस घर में कम लोग रहते थे और जो घर सुनसान जगहों पर होता था या बाकी घरों से दूर अलग थलग होता था।