वाहन के ठोकर से टूटा फाटक चालक को हुई जेल

वाहन के ठोकर से टूटा फाटक चालक को हुई जेल
वाहन के ठोकर से टूटा फाटक चालक को हुई जेल

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

आज लगभग सुबह नौ बजे एक चार पहिया वाहन ने दक्षिण दिशा से आकर राजगांगपुर के बंद रेलवे फाटक के बूम को ठोकर मारकर तोड़ दी इसकी सूचना गेट मैंन ने तत्काल स्टेशन मास्टर एवं अन्य संबंधित अधिकारी को दी।

इस घटना पर त्वरित कारवाई करते हुए राजगांगपुर रेलवे पुलिस बल थाना अधिकारी एवं कर्मचारी ने उक्त वाहन को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर राजगांगपुर न्यायालय में पेश किया जहां से जमानत न मिलने पर उसे सुंदरगढ़ जेल भेज दिया गया है।

वाहन (डब्लू बी 33ई 7888) के ठोकर से क्षतिग्रस्त हुई यह फाटक की मरम्मत कार्य लगभग 12:00 बजे तक पूरी हुई। फाटक के क्षतिग्रस्त होने से फाटक के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई थी।