पुलिस के हत्थे चढे़ ड्रग्स माफिया-पाँच गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
शहर में लंबे समय से चल रहे सफेद जहर के सौदागरो के खिलाफ राजगांगपुर पुलिस ने कार्रवाई कर पाँच को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना क्षेत्र में नये थाना प्रभारी ने कारवाई करते हुए पांच अभियुक्तो को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्ताार किया है,गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से16 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। साथ ही 51,210 रुपये, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर जब्त किया गया है।
सभी आरोपी राजगांगपुर के रहने वाले बताए जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमडी मोजाहिद (छोटू) 29, एमडी पापन (30), समसेर आलम (बोबलू) 34, एमडी जे वेदा (बाबा) 35 और एमडी आबिद (खतकुर) के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि ड्रग्स माफियाओं से राजगांगपुर शहर पूरी तरह जकड़ गया था,लेकिन नए थाना अधिकारी बिवस्त प्रधान के आने से एक बडी़ कामयाबी पुलिस को हाथ लगी है। बहुत दिनों से कई युवक इस आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे, अभी भी मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की तलाश जारी है,गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों को कोर्ट चालान कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर की गई पत्रकार सम्मेलनी में केवल कुछ चुनिंदा पत्रकारों को ही सामिल करने से पत्रकारों में रोष देखा गया।





