राजगांगपुर में भी दिवंगत पत्रकार को दी गयी श्रद्धांजलि
ओडिशा टेलीविजन के पत्रकार अरिंदम दास की शुक्रवार को नाव हादसे में मौत हो गयी . हादसा उस वक्त हुआ जब स्व. दास महानदी में एक हाथी को बचाने के रेस्क्यु आपरेशन को कवर कर रहे थे ।
स्व. पत्रकार को स्थानीय डाक बंगला में आयोजित शोक सभा में राजगांगपुर के मीडिया कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी, मृत आत्मा की मोक्ष प्राप्ति के लिए स्थानीय बस स्टैंड से एक मोमबत्ती यात्रा (कैंडल मार्च) निकाल कर सभी डाक बंगले पहुंचे तथा मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा व अरिंदम के फोटो पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।





