राजगांगपुर की ऋचा सारंगी बनी सावन की रानी
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सावन के गीतों से गुंजायमान हुआ शहर
एक से बढ़कर एक नृत्य गीत की प्रस्तुति ने बांधा समां
उपस्थित दर्शकों कलाकारों के साथ झमते नाचते नजर आए
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर स्थित सुप्रसिद्ध रोशनी राॅक स्टार के द्वारा सावन माह और राजस्थान का सुप्रसिद्ध पर्व तीज के पावन अवसर पर एक रंगारंग नृत्य गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन सुमित्रा मैरेज पैलेस में ग्रुप की संचालिका रोशनी शर्मा ने कर एक अनूठी यादगार मिसाल कायम रखने में सहायक बनी |
इस मौके पर अतिथियों के रूप में मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा विभा अग्रवाल, मारवाड़ी युवा जागृति मंच की अध्यक्षा जूली अग्रवाल और समाजसेविका अनिता अग्रवाल उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने में सहायक बने। कार्यक्रम में जैसे ही अतिथियों का आगमन मंच की ओर हुआ तभी भोलेबाबा,हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा उठा परिसर। वहीं दूसरी ओर अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट नहीं कर प्रर्यावरण की सुरक्षा व बढ़ावा के मकसद से उन्हें एक एक विभिन्न प्रकार के पौधे देकर सम्मानित किया गया , शहर में पहली बार हुए ऐसे स्वागत समारोह की चर्चा पुरे शहर में है ।
कार्यक्रम की शुरुआत में रोशनी राॅक स्टार के छोटे-छोटे बच्चों ने खूबसूरत गीत की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के साथ खूब वाहवाही बटोरी।इसके बाद रोशनी राॅक स्टार के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत नृत्य प्रस्तुत कर समां को बांधने में सफल रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे परिसर गूंज उठा।
रोशनी राॅक स्टार की संचालिका रोशनी शर्मा से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गत 25 जुलाई से बच्चों सहित युवती और महिलाओं ने जमकर अभ्यास करने से ही आज का यह कार्यक्रम एक यादगार कार्यक्रम बन गया। वहीं उन्होंने सभी कलाकारों की मेहनत और लगन के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर राजस्थानी तीज पर्व का झूला झूलने की परंपरा को कायम रखते हुए उपस्थित महिलाओं ने जमकर झूले का आनंद लिया।
इस कड़ी में सावन और तीज पर्व के मौके पर आयोजित नृत्य गीत संगीत कार्यक्रम में सावन की रानी का खिताब पर ऋचा षंडगी ने कब्ज़ा कर सभी को चकित करते हुए खूब वाहवाही बटोरी।





