बेमेतरा में स्वास्थ्य कर्मचारियों का उग्र आंदोलन CHMO को हटाने की मांग
बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने CHMO को पद से हटाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी रैली निकालकर आंदोलन में शामिल हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि CHMO द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और CHMO को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





