बिजली कर्मचारियों ने हेलमेट धारकों को पुष्प से किया सम्मानित
टाटा पावर वेस्टर्न ओड़िशा डिस्ट्रीब्यूसन लिमिटेड़ की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का पालन किया गया।
दिनांक 03-02-2024, दिन सोमवार को टाटा पावर वेस्टर्न ओड़िशा डिस्ट्रीब्यूसन लिमिटेड ₹TPWODL)की ओर से राजगांगपुर डिवीजन अंतर्गत आनेवाले बीरमित्रपुर विरमित्रापुर सेक्सन जिला सुंदरगढ़, के बिजली विभाग में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जागरूकता जुलूस निकाला गया। जिसमें बीरमित्रपुर बिजली विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों ने विभिन्न जागरूकता नारे लिखी तख्तियां लेकर बीरमित्रपुर शहर में एक जागरूकता शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा विरमित्रापुर के विभिन्न अंचलों से होती हुई निकाली गई,इस शोभायात्रा में शामिल बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने वालों को फूल देकर सम्मानित किया,ऐसा करने का उद्देश्य लोगों का जीवन बचाने पर ध्यान केंद्रित करना था।

इस शोभायात्रा में बिजली विभाग के उपमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार साहू, कनिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार मुंडारी, सुरक्षा प्रबंधक, मनोरंजन दास, एएमसी सेप्टी दीप्ति प्रकाश साहू, लाइनमैन अभिनाश रोशन एक्का, राजेन्द्र किशोर डंडसेना एएमसी कर्मचारी,सहित सैकड़ों विद्युत कर्मी शामिल थे ।





