बामडा़ में तीसरी बार रेलरोको आंदोलन का व्यापक प्रभाव

बामडा़ में तीसरी बार रेलरोको आंदोलन का व्यापक प्रभाव

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

बामडा़ रेलवे स्टेशन में कोरोना काल के दौरान ठहराव रद्द किए गए ट्रेनो की पुनः ठहराव को लेकर स्थानीय लोगो ने 22 फरवरी से बामडा़ रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन छेड़ दिया है। 
स्थानीय लोग रेल पटरी पर उतर कर रेल यातायात को पूरी तरह से बाधित कर रखा है। 
बामडा़ रेलवे स्टेशन हावडा़ मुंबई मुख्य रेल मार्ग में पडता़ है। इस आंदोलन की वजह से रेल यातायात बाधित होने के कारण कई यात्रीवाही ट्रेनो को रद्द किया गया तो कई ट्रेनो को बिभिन्न स्टेशनो में खड़ा रखा गया था। आंदोलन कारीयो की मांग है कि कोरोनाकाल के दौरान जिन ट्रेनो का ठहराव रद्द किया गया है उन ट्रेनो का ठहराव पुनर्वार आरंभ किया जाए ,पार्सल सुविधा आरंभ किया जाए जैसी अन्य मांगे भी रखी गई है। 
इसके साथ ही बामड़ा में स्कूल कालेज,व्यापारिक प्रतिष्ठान, यातायात व्यवस्था पूरी तरह बंद रखा गया है। और कहा गया है कि जबतक उनकी मांगे पूरी नही होती तबतक आंदोलन जारी रहेगा। 
इस आंदोलन को सभी आंचलिक राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, ब्यापारिक संगठन, ड्राईवर महासंघ, विभिन्न श्रमिक संगठन, शब्जी बिक्रेता, महिला संगठन,आदी संगठनो का पूर्ण समर्थन पाप्त है। 
बामडा़ रेलवे स्टेशन में यह तीसरी बार रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।