डकैती की योजना बनाते चार लोग गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते चार लोग गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत डकैती की योजना बनाते चार को पुलिस ने दबोचा, उनके पास से छड़ सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद है । 

आपको बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि जामपाली बायपास के पास कुछ अनजान लोग डकैती की योजना बना रहे हैं । सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बिबित्स कुमार प्रधान अपने दलबल के साथ पहुंचकर चारों आरोपियों को धर दबोचा । इनके पास से डकैती का सामान पुलिस ने जब्त किया है । इनके खिलाफ आर्म एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है । सभी आरोपी राजगांगपुर निवासी है ।

ईदगाहमोहल्ला निवासी एमडी परवेज , लिपलोई निवासी अरबिन्द तिर्की , बगीचापाड़ा निवासी सतनामी व भाटापाड़ा निवासी एमडी जलील है । राजगांगपुर में एक बार फिर राजगांगपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । डकैती की योजना बनाते चार आरोपियों को पुलिस ने जामपाली बाईपास से दबोच लिया है । ये आरोपी किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे । इनकी योजना को विफल करते हुए पुलिस ने इनकी योजना पर पानी फेर दिया। पकड़े गए इन चारों आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल , दो धारदार भुजाली एक लोहे के छोड़ के साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुई है वहीं इन लोगों के ऊपर एक मामला दर्ज कर इन्हें कोर्ट चालान कर दिया गया।