बजरंगदल के हत्थे चढे़ गोमांस लेजाते लोग

बजरंगदल के हत्थे चढे़ गोमांस लेजाते लोग

आज क्रिसमस के दिन गोमांस ले जाते दो आटो रिक्सा के साथ तीन लोगों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। 

यह घटना बंडामुंडा़ पुलिस थाने के नजदीक की है। 

बंडामुंडा़ पुलिस थाने के नजदीक सेक्टर सी चौक में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने दो आटोरिक्सा के साथ तीन लोगों को पकड़ कर बंडा़मुंडा पुलिस के हवाले कर दिया।


बजरंग दल की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार यह तीनों दो आटोरिक्सा (पंजीकरण संख्या -ओडी 14एल 8223,और ओडी 14 आर 5930) में गौमांस लाद कर बिसरा पंचायत क्षेत्र के गुड़गुड़ जोर अंचल से राउरकेला की ओर जा रहे थे।

बजरंगदल का कहना है कि गुडगुडजोर में अवैध कसाईखाना है जहाँ निरीह गौवंसो की हत्या कर उसका मांस राउरकेला के नाला रोड़ व बिभिन्न अंचलो में बेचा जाता है। 

बजरंगदल की ओर से कहा गया है कि उन्हें इसकी सूचना किसी सूत्र के माध्यम से मिली ।
सूचना के आधार पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने आज सुबह के 6 बजे दो आटोरिक्सा और तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मांस का वजन 400 किलो बताया जा रहा है।

कुछ दिनों पहले भी इसी तरह एक मालवाही चौपहिया वाहन में गोमांस लाद कर बंडा़मुंडा थाना क्षेत्र के आर.एस कालोनी के रास्ते  से होकर ले जाया जा रहा था। 


यह वाहन तेज रफ्तार की वजह से आर.एस कालोनी के निकट रेलवे फाटक के पास पलट गई थी। 
बजरंगदल कार्यकर्ताओ द्वारा गौमांस को वही एक गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया गया था,और वाहन को बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना में चालक फरार हो गया था।