बंदेभारत एक्सप्रेस का राउरकेला में भव्य स्वागत

बंदेभारत एक्सप्रेस का राउरकेला में भव्य स्वागत

डा.हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने 24 सितम्बर के दिन देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के बीच चलने वाली नौ बंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का आॅनलाइन  उद्घाटन किया। 
जो इस प्रकार है -
1.उदयपुर - जयपुर 
2.त्रिनुलवेली-मदूरई-चेन्नई
3.हैदराबाद-बेंगलुरू
4.बिजयवाडा-चेन्नई
5.पटना-हावड़ा 
6.केशरगोड़-त्रिवन्दपुरम
7.राउरकेला-भुवनेश्वर -पूरी
8.राँची-हावडा़
9.जामनगर-अहमदाबाद

इसी क्रम में पूरी से राउरकेला के बीच चलने वाली बन्दे भारत एक्सप्रेस का चक्रधरपुर रेल मंड़ल अंतर्गत आनेवाले राउरकेला और झारसुगुडा़ रेलवे स्टेशन में बन्देभारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह और आगमन को किसी उत्सव की तरह मनाया गया। 
बन्देभारत एक्सप्रेस के राउरकेला और झारसुगडा़ स्टेशन में आगमन पर ट्रेन का स्वागत करने के लिए स्थानीय राजनैतिक हस्तीयों, समाजसेवियो एवं आम जनता की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। 
दोनो ही स्टेशनो में पक्ष व विपक्ष के राजनेता, रेलवे विभाग के आला अधिकारीयों , वरिष्ठ कर्मचारियों,की उपस्थिति में रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृतिक कार्यक्रम में संबलपुरी परिधान से सुसज्जित छात्रों ने संबलपुरी गानो पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राउरकेला से पूरी के बीच चलने वाली बन्दे भारत ट्रेन में पत्रकारो को बिशेष रूप से सैर कराई गई और बन्देभारत की तस्वीर वाली कप स्मृतिचिह्न के रूप में भेंट स्वरूप दी गई। दो

नो ही स्टेशन में लोग इस ट्रेन का दीदार करने के लिए प्लेटफार्म में घंटो पहले आकर ट्रेन का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। और ट्रेन के प्लेटफार्म में खड़े होते ही लोग इस ट्रेन के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने लगे तो कोई अपनी फोटो सूट करवाने में ब्यस्त थे। 

कुल मिलाकर बन्दे भारत ट्रेन का स्वागत पूरे जोश के साथ हुआ। 
राउरकेला की जनता इस ट्रेन के चलने से खुशी जाहिर की है। इस ट्रेन को लेकर छात्रों के बीच एक लेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बिजेता छात्रों को राउरकेला स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।