प्रखंड़ स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

देवमनी माहतो (संवाददाता) 

नुआगाँव प्रखंड अंतर्गत आने वाले नुआगाँव पंचायत उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।
इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर को रंगोली, फूल, पौधो से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था।
 इस प्रदर्शनी में पूरे प्रखंड से आय प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च वर्ग के 152 विद्यालयो के 172 विद्यार्थियों ने अपने परियोजनाएं प्रदर्शित की थी।जिनमे से सात परियोजनाओं को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इन सातो विद्यार्थीयो को आगामी आठ अप्रैल को सुंदरगढ़ में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी परियोजनाएँ प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है।
इन सातो पुरष्कृत विद्यार्थीयो की विवरणी इस प्रकार है -
1.रेशमा खातून - सोरडा़ उच्चविद्यालय, परियोजना (परिवहन)
2.विदुशी साहू - नुआगाँव पंचायत उच्चविद्यालय, परियोजना (मीनी प्रोजेक्टर) 
3.आरती ओराम - बालिका उच्च विद्यालय नुआगाँव, परियोजना (बृत की परिधि) 
4.रेशमा साहू - ओड़िशा आदर्श विद्यालय,जाहरीटोली, परियोजना (घरेलू स्वच्छता) 
5.दिनेश साहू - खुटगाँव उच्चविद्यालय, परियोजना (हाइड्रोफोनिक खेती) 
6.महिमा ठाकुर - पंचायत समिति  महाविद्यालय, नुआगाँव, परियोजना (पर्यावरण जलवायु परिवर्तन)
7.कृती प्रसाद साहु - ओड़िशा आदर्श विद्यालय, जाहरीटोली, परियोजना (स्वास्थ्य विज्ञान)

प्रदर्शनी का शुभारंभ स्थानीय नवनिर्वाचित सरपंच माइकल मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं समापन विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम ने किया। 
अन्य अतिथियो में नुआगाँव प्रखंड़ अध्यक्ष विश्वासी टोप्नो थी। 
प्रदर्शनी को आयोजित करने में रंजीत एक्का, मंगल केरकेट्टा, विनोद माहतो, दिलीप साहू, बसंत त्रिपाठी आदि शिक्षको का प्रमुख योगदान रहा। 
इस प्रदर्शनी की अध्यक्षा खंड़ शिक्षा अधिकारी सस्मीता बेहरा, सचिव प्रतिभा मल्लिक (प्रधानाचार्या - पंचायत समिति महाविद्यालय, नुआगाँव),रोकड़िया - अशोक कुमार सिंह थे।