पायल डाँस अकादमी का वार्षिकोत्सव संपन्न

पायल डाँस अकादमी का वार्षिकोत्सव संपन्न

बंडामुंडा स्थित पायल डांस अकादमी में धूम धाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव। 
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक शा'रदा प्रसाद नायक ने भगवान जगन्नाथ की आराधना कर की। 
सम्मानित अतिथि में रेलवे उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमा चरण पात्रा ने भी भगवान जगन्नाथ को पुष्प अर्पण की। 


अकादमी की अध्यक्षा संगीता ने  अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर अकादमी के छात्र छात्राओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें एकल नृत्य ,सामूहिक नृत्य , संबलपुरी नृत्य,कथक, ओड़िशी आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान दर्शकों को भी झूमते हुए देखा गया। 
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शारदा प्रसाद नायक ने अपने वाक्तव्य में विद्यार्थीयो को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद ज़रूरी है, ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन में उत्साह का होना आवश्यक है।
उपस्थित अतिथियो ने भी कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, परिवार के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है।
ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है इस दौरान प्रधानाचार्य भीमा चरण पात्रा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया।
इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे प्रतिभागियों के अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद थे,जिन्होने इतनी व्यस्थित तरीके से क्रयाक्रम आयोजित करने के लिए पायल डांस एकेडमी की संचिलिका सी. संगीता की प्रशंसा की वाही श्रीमती संगीता ने कार्यक्रम समाप्ति के दौरान अतिथिओं बच्चों और उनके अभिवावको,वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगो का धन्यवाद करते हुए कहा,कि वो पिछले 20 वर्षो से इलाके के बच्चो को नृत्य कला का प्रशिक्षण दे रही है और भविष्य में भी इस कार्य को जारी रखेंगी।