पत्रकारो का बंधुमिलन संपन्न
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर में मीडिया क्लब की ओर से मैत्रीपूर्ण बंधूमिलन और नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर शहर के बीजू कल्याण मंडप में मीडिया क्लब की ओर से नयासाल के अवसर पर बंधुमिलन और अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पिताबास मिश्रा, व अन्य अतिथियो में अध्यक्ष, साशा शेखर बेउरा, रीता मिश्रा, वन रेंजर प्रमोद साहू, वनपाल आशीष कुमार पटनायक, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णचंद्र पाढी़, बीजद नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्रवाल, पूर्व दमकल प्रमुख शशि रेखा सामल, समाजसेवी देव रंजन बिनोद, भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एमडी मोबिन, आदि उपस्थित थे। मीडिया क्लब की ओर से अथितियो को वस्त्र और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
मीडिया क्लब के सदस्यों को भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।अंत में मीडिया क्लब के सचिव सुभाष बेहरा ने मीडिया क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश केशरी, सचिव गिरिजा प्रसाद सामल को धन्यवाद दिया।राजेश दहिमा, सलाहकार रामप्रवेश चौधरी, सौम्य जित स्वयंवर, मनोज भोल, दीप्ति लुहा, मनोज तांती, नामी सन्यासी, मनोज गौड़, अटल बिहारी पांडा, विकास रंजन नाइक, दशरथ , बिस्वजीत , कुनी मिश्रा, एमडी इरीफ दास मीडिया क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में पत्रकारो के प्रति सरकार की अवहेलना, पत्रकारो पर होने वाले आक्रमण को लेकर पत्रकारो द्वारा एकजुट होकर स्वर बुलंद करने पर बिचार बिमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि पिताभाष मिश्र ने अपने वक्तव्य में पत्रकारो की सुरक्षा, उनके हित व अधिकारो पर रौशनी डाला।





