नौ अखाड़ा कमिटीयो ने निकाला जलूस

मुहर्रम कलाकारों ने अद्भुत करतबों का किया प्रदर्शन तय समय से एक घंटा देरी से निकला जुलूस | 

नौ अखाड़ा कमिटीयो ने निकाला जलूस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)  

 सुदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में नौ अखाड़ा कमेटियों ने निकाला ताजिया जुलूस  राजगांगपुर शहर में मंगलवार को तय समय से एक घंटे देरी से मुहर्रम का ताजिया जलूस निकाला गया करीब पांच बजे ईदगह मोहल्ला शांति नगर , तालको पाड़ा , राजगंगपुर रानी चौक , इस्लाम कमेटी सहित सभी सुभाष चौक पहुंचे . यहां प्रशासन को ओर से लगायी गयी छावनी और राजगांगपुर कांग्रेस की ओर से शरवंत के स्टॉल पर शहर के गणमान्य लोगों समेत प्रशाशनिक अधिकारी उपस्थित थे।


 सभी नौ अखाड़े ताजिय के एक साथ कर्बला की ओर निकले . एक साथ होकर सुभाष चौक के रास्ते इंदिरा चौक , आजाद चौक , नगरपालिका मार्ग होकर साप्ताहिक बाजार के पीछे से उर्दू स्कूल सड़क , तालकी पड़ा होते हुए कर्बला तक के लिए तय किया गया था . कई अखाड़ों द्वारा बाजा पार्टी व धुमाल धर्मावलवियों में खासा उत्साह देखा गया  बड़ी तादाद में बूढ़े , बच्चे व युवा जुलूस में शामिल हुए पुलिस प्रशासन को और से  शांति से जुलूस के आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हुए थी . कुल 15 प्लाटून पुलिस फोर्स सहित अनेक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये थे . पश्चिमांचल डीआइजी नीति शेखर भी राजगांगपुर पहुंच कार्यक्रम का जायजा लिया . प्रशासन की तहसीलदार पीयूष लोहार , थाना प्रभारी बीबन्स कुमार प्रधान उपस्थित रह कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे . राजगांगपुर विधायक राजन एक्का सहित ग्रेस के अरुण सामल देवरंजन बिनोद पवन गडरिया स्टॉल में शवंत बांटते देखे गए . मोहर्रम केंद्रीय अखाड़ कमेटी के सदस्य सोहन आलम , उप नगरपाल मो इरफान , भाजपा नेता कुलदीप सिंह , कमल अग्रवाल , कमलेश अग्रवाल की  उपस्थिति में शांति श्रृंखला से मोहर्रम जुलूस संपन्न हुआ।