नियम तोड़ने वाले पर सक्त बिसरा तहसील
राजीव कुमार ( संवाददाता )
बिसरा : बिसरा ब्लाक क्षेत्र में कोरोना मरिजो की दिन ब दिन बढ़ रही खंख्या को देखते हुए इस चेन को तोडने के लिए स्थानीय तहसील अधिकारी चौकन्ने है और स्थानीय थाना की सहायता से नियम तोडने वालो पर कडी कारवाई कर रहे है।चाहे दुकानदार हो, या राहगीर इन पर कडी़ नजर रखी जा रही है। नियमो का उलंघन करने वाले दुकानदारो को भी दण्डित किया जा रहा है ।
वही आज बिसरा तहसील कर्मचारी राजस्व अधिकारी शुभकान्त मिश्रा,अतिरिक्त राजस्व अधिकारी , सुर्या प्रताप साहू,समन्वयक अधिकारी अभिषेक कुमार दास,तहसील पर्यवेक्षक दिलिप कुमार साहू,बिसराथाना के पुलिस कर्मचारीयो में सहायक उप निरिक्षक दशरथ टुडू,महिला सिपाही सरस्वती,व अन्य पुलिस कर्मीयो के साथ बिसरा ब्लक कर्मचारी सुनिल सडक पर मोर्चा संभाले हुए थे।और स्थानीय वाहनो के साथ पडोसी राज्यो से आ रहे वाहनो को भी मुस्तैदी से जांच किया जा रहा है। मास्क नही पहनने वालो पर,क्षमता से अधिक यात्रीयो को ले जा रहे वाहनो पर कारवाई करने करते हुए उन पर अर्थदण्ड़ लगाया गया है। इस वाहन जाँच के दौरान बीना मास्क धारण किए पैदल जा रहे राहगिरो को भी तहसील अधिकारी सबक देते दिखे ।
इस जाँच में कुल 29 वाहनो को दण्डित कर उनसे ₹7850 वसूला गया।





