गाय ने दिया एक आँख के बछडे़ को जन्म

गाय ने दिया एक आँख के बछडे़ को जन्म

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अन्तर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत के पाहनटोली में एक गाय ने एक आँख वाले बछड़े को जन्म दिया है,इस बात की खबर लगते ही इस बछड़े को देखने आसपास के लोगो का तांता लग गया।

इस बछड़े को जन्म लेकर दो दिन ही हुए है,बछडे़ की तस्वीर और विडियो व्हाटसएप पर तेजी से वायरल हो रही है। 

बछड़े के माथे में एक ही आँख है जिसे वह बंद नही कर पाता और मुंह ऊपर की ओर है जिससे उसे खाने पीने में असुविधा हो रही है। 

जन्म से ही कमजोर होने से यह उठ भी नही पा रहा है बार बार उठने की कोशिश करता है पर उठ नही पाता।  

कुछ लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे है तो कुछ अविकसित देह।