नक्सलीयो ने सर्च पर निकले जवानो पर ग्रेनेड से किया हमला

नक्सलीयो ने सर्च पर निकले जवानो पर ग्रेनेड से किया हमला

सुकमा (छत्तीसगढ़):सूत्र -खबरसार

ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नक्सलियों को राश नहीं आ रही है। राज्य में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते नजर आ रहे है। प्रदेश में आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक कायराना पूर्ण खबर सामने आई है, कि सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने देशी बैरल ग्रेनेड लांचर दागे।

यह पूरा मामला चिंतलानर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, कि जवान मोरपल्ली इलाक़े में कोबरा 201 बटालियन और ज़िला बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने भारी मात्रा में जवानों पर बीजीएल लांचर दागा। हालांकि नक्सलीयो द्वारा किया गया इस हमले में सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। इस मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी जिला सुरक्षा गार्ड और उनके साथ गए बटालियन के जवानों के बीच नक्सलियों मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। इस मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी थी। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की थी।