नुआगाँव साप्ताहिक हाट का स्थानान्तरण
जिले के साथ ही नुआगाँव में कोरोना के बढ़ते आकड़े को देखते हुए सोमवार और वृहस्पतिवार को लगने वालीसाप्ताहिक हाट को स्थानान्तरित कर दिया गया है।
इस साप्ताहिक हाट को हाट क्षेत्र में होने वाली अत्यधिक भीड़ की वजह से स्थानान्तरित किया गया है।वर्तमान में इस हाट को कालेज मोड़ के पास अस्थाई तौर पर स्थानान्तरित किया गया है।
ऐसे ही पूरे जिले में हाट बाजारो को भीड़भाड़ वाली क्षेत्रों से हटाकर खालीपडे़ स्थानो पर स्थानान्तरित किया जा रहा है। इन नये जगह पर दुकानो को एक निश्चित दूरी पर लगाया था रहा है जिससे उचित दूरी बनी रही जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।





