दो महिला कर्मचारी से लाखों के आभूषण की लूट
रायगढ़ के एक सर्राफा दुकान में डकैती होने की घटना मीडिया की सुर्खि बनी हुई हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार रायगढ़ स्थित ओम ज्वैलर की दुकान के महिला कर्मघारी के हाथों से लूटकर लाखों के आभूषण ले उड़े दो नकाबपोश -- लूट की पूरी वारदात सरला बिरला के सीसीटीवी में कैद हो गई है।
यह मामला रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री ओम ज्वैलर दुकान का है जहाँ रोज की तरह दुकान बंद कर जेवरात से भरा बैग हाथ में लेकर को बैग कर्मचारी घर का रूख करने की तैयारी में थे।
ठीक इसी वक्त हेलमेट पहने लुटेरों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया।
इस घटना को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चा हो रही है। चर्चा यह भी है कि इस घटना को अंजाम देने से पहले रेकी की गई हो।
पुलिस की छानबीन के दौरान सीसीटीवी खंगाला गया जिसमें लुटेरो की छवि कैद हुई साफ देखा जा रहा है,कि सीबीजेड मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात सख्श जो धीरे धीरे चल रहा था और दूसरा अज्ञात सख्श दुकान के आस पास खड़ा हो कर इंतजार कर रहा था,दो युवतियों के दुकान से निकलने का। और जैसे ही आभुषणों से भरा बैग हाथ में पकड़े हुए महिला कर्मचारी दुकान से बाहर निकलकर थोड़ी दूर गई दोनों महिला कर्मचारियों का बाल खींचकर दोनों के हाथों से आभुषणो से भरा दो बैग छीनकर चंपत हो गए ।इस लूट के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इसपर श्री ओम ज्वेलर के संचालक नटवर अग्रवाल का कहना है कि लूटे गए आभुषणों की कीमत बता पाना अभी संभव नहीं है। पर अनुमानित 30 लाख तक के आभूषण हो सकते है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी में कैद घटना से संबंधित फूटेज को देखा और शहर में नाकेबंदी करने का आदेश दे दिया। और शहर के मुख्य चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा। इस घटना में एक संदिग्ध आरोपी को पुलिस तलासने में जुटी हैं जिसके घर में कई बार दबिस दी गई पर वह नहीं मिला, फिलहाल पुलिस आरोपीयों की तलाश कर रही है।





