दीप जलाते समय महिला की साड़ी में लगी आग
नवरात्र के दौरान अष्टमी तिथि को राउरकेला शक्ति नगर पंडाल में पूजा करने गई एक महिला जल गई। बताया जा रहा है कि दीप जलाते समय महिला की साड़ी में अचानक आग लग गई।
पंडाल में उपस्थित लोगों ने आग बुझाई और महिला को राउरकेला सेक्टर 19 स्थित आईजीएच के वर्न एण्ड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया है। इस घटना को लेकर पूजा कमिटी ने भक्तों से अनुरोध किया है कि, पूजा करते समय और पंडाल में आने वाले भक्त सावधान बरते ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुर्नावृति ना हो।





