तीन आलमारी तोड़कर लाखो का समान ले उडे़ चोर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में अनंत कालोनी के क्वाटर संख्या सी/41 में रहने वाले भरतपुर कोयला खान कर्मचारी परिचालक मानस जेना और उनके परिवार के अन्य लोगों की अनुपस्थिति में योजना बद्ध तरीके से असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रिल तोड़कर तीन अलमारीयों को तोड़कर अलमारी के अंदर रखे 14 भरी सोना, डेढ़ किलो चाँदी, और 40 हजार नगदी समेत अन्य मूल्यवान चीजें चोरी कर लिया गया।
यह घटना कोयलांचल में चर्चा का बिषय बनी हुई हैं। इस संबंध में श्री जेना ने कोयलारी थाने में एक लिखित शिकायत दी है।
श्री जेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयलारी पुलिस अबतक चोरो का पता नहीं लगा पाई है,और ना ही उनके चोरी का सामान बरामद कर पाई है।





