डीजे की तेज ध्वनि से परेशान ग्रामीण
देवमनी माहतो (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों के गांव में इन दिनों रात भर डीजे के बजने से लोगों के नींद में खलल पड़ रही है।
इन दिनों शादी ब्याह का मौसम होने से घराती और बाराती दोनों ही रात भर डीजे की तेज धुन में नाचते हैं।
डीजे की तेज ध्वनि से आसपास के लोग रात भर सो नही पाते।
ग्रामीण दिन भर अपने खेत खलिहानो में काम करते है तो वही कुछ लोग मेहनत मजदूरी करते है और रात को अपनी थकान मिटाने के लिए चैन से सो भी नही पाते।
तेज ध्वनि के कारण छोटे बच्चो को भी नींद आने में परेशानी होती है,विद्यार्थियो की पढ़ाई पर इसका खराब प्रभाव पड़ता है।
शहरो में किसी भी वाद्य यंत्र के लिए एक निश्चित ध्वनि और समय तक की गई है।
यही नियम गाँवो में भी लागू होती है पर गाँवो में पुलिस की पहुंच कम है जिसका फायदा उठाकर लोग मनमाने ढंग से रातभर तेज ध्वनि में डीजे बजाते है।
ऐसी जगहो पर अगर पुलिस पहुँच भी जाए तो उस समय डीजे बंद कर देते है पर पुलिस के जाते ही पुनः बजाना आरंभ कर देते है।
रात में माहौल शांत होने से डीजे की तेज ध्वनि आसपास के गांवो तक पहुंचती है जिससे दूसरे गाँव के लोग भी चैन से सो नही पाते।





