डाक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

डाक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

विभिन्न समस्याओं को लेकर तालचेर डाक कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से बीते बुधवार के दिन हटोतोटा स्थित मुख्य डाकघर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। 
डाकघर विभाग को निजीकरण करने,भारतीय पोस्ट पेमेंट बैक लिमिटेड के साथ डाकघर संचय बैंक को मिलाने, ग्रामीण डाक सेवको को स्थायी नियुक्ति देने के साथ उनलोगो का बकाया भुगतान, इपीएफ तुरंत प्रदान किया जाना, स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना, पेंशन व्यवस्था लागू करना, खाली पदो में तत्काल नियुक्ति करना, 18 महिने का वकाया, महंगाई भत्ता तत्काल प्रदान किया जाना एवं डाक विभाग में सप्ताह में पाँच दिन कार्यदिवस होने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। 
तालचेर मंडल अध्यक्ष हरेश मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के सारे कार्यकर्ताओ ने इस विरोध प्रदर्शन में अपना योगदान दिया।