टैंकर के धक्के से एक मृत

टैंकर के धक्के से एक मृत

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

अंगुल जिला के तालचेर में कलमछूंई ग्राम के देउल चौक के निकट एक पानी टैंकर क्रमांक '19 जे 5159' और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा बाल बाल बच गया, इस मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे। 
स्थानीय लोगो ने घायल व्यक्ति को लहूलुहान अवस्था में स्थानीय नेहरूशताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति की पहचान कडिंहा प्रखंड़ के तेलीसिंगा ग्राम निवासी एमसीएल कर्मचारी शिवानंद साहु के रूप में हुई है, और दुर्घटना में बाल बाल बचे व्यक्ति का नाम देवदत्त स्वांईं है, श्री स्वाईं कडिंहा प्रखंड़ के ही कंसमुंडा़ के रहने वाले है। 
पुलिस द्वारा घटना स्थल से पानी टैकर को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।