छात्रावास में अतिक्रमण को ढाहाया गया
चंद्रपुर : चंद्रपुर के अनुसूचित जनजाति छात्रावास परिसर मे अतिक्रमण को लेकर छात्रावास अधीक्षक द्वारा अतिक्रमण हटाने को शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रावास अधीक्षक ने अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया था कि 50 बच्चों के बालक छात्रावास हेतु 1 एकड़ भूमि वार्ड क्रमांक 4 में उपलब्ध कराई गई थी जिसमें कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है एवं छात्रावास को आवंटित भूमि पर अपना अवैध निर्माण कर रहे हैं। उपरांत कलेक्टर शक्ति के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी डभरा के मार्गदर्शन मे प्रभारी तहसीलदार अभिजीत राजभानु ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोनवानी, हरीश साहू की टीम एवं थाना प्रभारी भारद्वाज सह पुलिस जवानों के सहयोग से उक्त अतिक्रमित कर किये गये निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर छात्रावास की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
इस दौरान प्रभारी तहसीलदार राजभानु ने स्पष्ट कहा की किसी सार्वजनिक मार्ग, शासकीय परिसर या किसी शासकीय सम्पति पर अतिक्रमण बर्दास्त नहीं होगा आगे भी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन सक्ती के दिशा निर्देश पर कार्यवाही की जावेगी।





