छात्राओं को कराया गया थाना भ्रमण
प्राथमिक विद्यालय चमरहिया हर्रैया बस्ती की छात्राओं को प्रधानाध्यापिका तथा मिशन शक्ति हर्रैया खंड की नोडल अधिकारी भारती शुक्ला तथा सहायक अध्यापक सविता वर्मा ने हर्रैया थाना का भ्रमण कराया। भारती शुक्ला ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बेटियों महिलाओं तथा मातृशक्ति को समर्थ, सम्मानित और सुरक्षित बनाना है। महिलाओं को सभी प्रकार के अत्याचार से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उपाय तथा सहायता से परिचित कराने के लिए छात्राओं का भ्रमण कराया जा रहा है। पुलिस कर्मियों से कैसे सहायता मिल सकती है?वे हमारी किस प्रकार सहायता करते हैं? पुलिस से कैसे अपनी समस्या निर्भय होकर बताया जा सकता है? आदि प्रश्नों का उत्तर जानने समझने के लिए यह भ्रमण किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती के निर्देश पर छात्राओं को कानूनी जानकारी प्रदान करने के लिए थाना का भ्रमण कराया गया है। इस अवसर महिला पुलिस कर्मी दीप्ति सिंह ने छात्राओं को महिला थाना, पिंक बूथ, महिला हेल्प डेस्क, के विषय में जानकारी प्रदान किया। दीप्ति सिंह ने बताया कि थाना हर्रैया में महिलाओं को अपनी बात और समस्या को निर्भय होकर कहने का अवसर दिया जाता है । हमारे थाना के महिला पुलिसकर्मी द्वारा संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाता है।छात्रा प्रिया गुप्ता ने मिशन शक्ति पंचम चरण के उद्देश्य के बारे में प्रश्न पूछा। सोनाक्षी ने पूछा कि यदि हमें रास्ता में कोई परेशान करता है तो हमें क्या करना चाहिए? इस अवसर पर छात्राओं में मधु,पायल,नीता, सोनाक्षी, रिया गुप्ता तथा सविता वर्मा,मीरा चौधरी आदि उपस्थित थे।





