चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में खुलेआम बटनदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बिलासपुर। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और गुंडे-बदमाशों पर लगाम कसने के अभियान के तहत सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मोपका चौकी पुलिस की टीम क्षेत्र में टाउन पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स के पास एक युवक हाथ में खतरनाक बटनदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को धमकाकर इलाके में दहशत पैदा कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी (36 वर्ष), निवासी पचरी घाट, थाना कोतवाली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1314/26, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।