गैरकानूनी तरीके से परिवहन की जा रही सागौन की लकड़ी जब्त
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
खरसिया चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर ने अपने कर्मचारीयो के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिकअप वाहन पर सागौन लकड़ी का परिवहन कर रहे चालक को नया मंगल बाजार सपिया रोड से पकड़ा । चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छाल की तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 11 बीई 8501 में इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है । वाहन चालक ईश्वर प्रसाद चंद्रा,पिता भगवानु चन्द्रा, उम्र39 साल, निवासी किरकार थाना मालखरौदा जिला शक्ती ने वाहन को ब्रह्मानंद चौहान निवासी भुरसीडीह, बाराद्वार का होना और छाल जंगल से 16 नग सागौन लकड़ी का गोला खरीद कर गांव ले जाने की बात बताया ।चालक के पास वाहन में लदी लकड़ीयो के परिवहन का कोई कागजात नहीं था । चौकी प्रभारी ने वाहन स्वामी ब्रह्मानंद चौहान को तलब कर चौकी बुलाया। वाहन में रखी लकड़ियां चोरी की होने के संदेह पर खरसिया पुलिस द्वारा वाहन पिकअप (सीजी 11 बीई 8501) और16 नग सागौन लकड़ी का गोला जिसकी कीमत करीब ₹40,000 बताई जा रही है। सीआरपीसी की धारा 102 की के तहत कार्यवाही कर डिप्टी रेंजर खरसिया के सुपुर्द किया गया है ।





