गृहस्थी परिवार की ओर से भोजन और पानी वितरण

शहर के प्रत्येक घरो तक पहुंच बनाने वाली मसाला कंपनी गृहस्थी शर्ट डाउन के दौरान अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ती करते हुए पहुंच रही है जरूरत मंदो तक

गृहस्थी परिवार की ओर से भोजन और पानी वितरण

पुरणचंद्र महासती (संवाददाता)

राउरकेला :

राउरकेला शहर में पंसारी की दुकान और मसाला उद्योग के लिए प्रसिद्ध कंपनी गृहस्थी ने अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ती करते हुए शर्टडाउन के दौरान जरूरत मंदो और अपनी जिम्मेदारीयो के प्रति सजग कोरोना योद्धाओ जैसे पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी आदि लोगो को उनके पास जा-जा कर उनके भूख-प्यास का ख्याल रखते हुए उनके बीच भोजन और पानी वितरण कर रहे है। 


"कोरोना से करुणा तक" का नारा देते हुए गृहस्थी परिवार के सदस्य वाहनो में पके भोजन के पैकेट लाद कर शहर के मुख्यमार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन,बस अड्डा,बिरसामुंडा़ चौक, ट्राफिकगेट आदि स्थानो का भ्रमण करते है और जो भी जरूरत मंद मिलजाए जैसे रिक्सा-ठेला वाले, दिहाड़ी मजदूर, या रोजमर्रा की जरूरते अपनी रोज की कमाई से पूरा करने वाले ऐसे लोग  जिनकी शर्टडाउन की वजह से कमाई हो नही पाती उन्हें तैयार किया हुआ भोजन उपलब्ध कराते है। 
शनिवार और रविवार के दिन शर्टडाउन के दौरान गृहस्थी परिवार की ओर से तैयार किया हुआ भोजन और पानी वितरण करने के पिछे एक कारण यह भी है कि इन दो तक शहर के सारे दुकान-बाजार बंद रहते है जिससे सड़क/चौराहो पर तैनात पुलिसकर्मी हो या खुली आसमान के नीचे, बसर करने वाले बेघर लोग या फिर रेलवे स्टेशन परिसर के किसी कोने को ठिकाना बनाए बेसहारा इंसान ऐसे लोगो को एक प्याली चाय तक नसीब नही होती।ऐसे में इन लोगो को भरपेट भोजन और पानी मिल सके।