ओड़िशा ड्राइवर महासंघ ने विधायक को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपी

ओड़िशा ड्राइवर महासंघ ने विधायक को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपी

अपने दस सूत्रीय मांगों को लेकर  ओडिशा ड्राइवर महासंघ ने विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम को मांग पत्र सौंपा। 

ओड़िशा ड्राइवर महासंघ के बैनर तले ड्राइवरो ने विरमित्रापुर विधानसभा अंतर्गत आनेवाले चार प्रखंडो के सदस्यों ने अपने दस सूत्रीय मांगो को लेकर स्थानीय विधायक शंकर ओराम को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
जो इस प्रकार है। 

1•चालक जनता के आक्रोश का शिकार ना हो इसके लिए कानून लाया जाए। 

2•प्रत्येक 100 किलोमीटर में बाहनो के लिए पार्किंग की सुविधा और चालको के लिए विश्राम एवं स्नान की सुविधा उपलब्ध हो। 

3•चालको को 55 साल बाद पेंशन दिया जाए 

4•दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले चालको को बीस लाख की बीमा राशि,गंभीर रूप से घायल होने की अवस्था में 10 लाख की बीमा राशि एवं चिकित्सा के लिए 5 लाख रुपये दिया जाय। 

5•चालको को द्वितीय सैनिक की मान्यता दिया जाए। 

6•चालको के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाये। 

7•राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालको को परेशान ना किया जाए। 

8•चालको का वेतन व परिश्रमिक  निर्धारित किया जाए। 

9•लाइसेंस के लिए ली जाने वाली रकम 15000 से घटाया जाए। 

10•सितंबर माह की पहली तारीक को ड्राइवर दिवस घोषित किया जाए।