एफआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी
राउरकेला:अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ राउरकेला शहर में घूमेगा ताकि सभी योग्य मतदाता की शक्रिय भागीदारी के लिए लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके और एक बिना गलती वाली, सही, साफ-सुथरी और सबको शामिल करने वाली वोटर लिस्ट तैयार की जा सके। इस मौके पर डिप्टी आयुक्त अनीता नायक, तहसीलदार राउरकेला सलमी माझी, लाठीकटा तहसीलदार मुरलीधर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरेकृष्ण साहू, डिप्टी कलेक्टर प्रारब्ध पंडा, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सीमा फातिमा एक्का, बीएलओ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।





