राउरकेला शहर में हर्षोल्लास मनाई गई उत्कल दिवस

राउरकेला शहर में हर्षोल्लास मनाई गई उत्कल दिवस

आज उत्कल दिवस के अवसर पर राउरकेला शहर में विभिन्न संगठनो, संस्थानों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। 
बन्डामुन्डा में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों द्वारा,और राउरकेला में विद्यार्थीयो, राजनैतिक पार्टियों द्वारा मधुसूदन चौक में स्थित उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उत्सव दिवस का पालन किया गया। वही राउरकेला में आकर्षक झांकिया निकाली गई। 

छेंड़ स्थित गोपबंधु पाठागार मे पुस्तकालय के सहयोग से  साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था गोपबंधु पुस्तकालय में पवित्र उत्कल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया था।  सुबह पुस्तकालय के सदस्यों ने छेंद कॉलोनी में स्थापित उत्कलमणि गोपबंधु दास और मधुसूदन, वीर ओसुरेंद्र साय, प्रबद पुरु बीजू पटनायक आदि महापुरुषो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।  शाम को  नवघन साहू की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन किया गया।  ़

इस अवसर पर भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष लतिका पटनायक के नेतृत्व में भाजपा पानपोष सांगठनिक जिला समिति द्वारा राउरकेला रेलवे स्टेशन के निकट और आमबगान चौक में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।