एनटीपीसी दुलंगा की ओर से दंत शिविर का आयोजन
सुंदरगढ़ जिले में स्थित एनटीपीसी दुलंगा द्वारा चलित माह की 15 और 16 तरिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एनटीपीसी दुलंगा के आर एण्ड़ आर कालोनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में दारलीपाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दंत चिकित्सक मानस गोपाल त्रिपाठी, सरगीपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुभद्रा मांझी, दाँत रोग से पीडित मरीजो की चिकित्सा करेंंगे।
शिविर में आर एंड आर कॉलोनी के निवासीयो, आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों और एनटीपीसी के कर्मचारियों को मुफ्त चिकित्सा देखभाल और दवाएं प्रदान किया जा रहा है।
इस शिविर का आयोजन आर एंड आर कॉलोनी के निवासियों की स्वास्थ्य और कल्याण आवश्यकताओं की पहचान करने और उन्हें संबोधित करने के लिए किया जा रहा है। शिविर में मुख स्वच्छता और निवारण उपचार की आवश्यकता के बारे में लोगों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
एनटीपीसी दुलंगा राष्ट्र और उसके लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी भावना से एनटीपीसी दुलंगा द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा अभियान चलाए जा रहे हैं।





