आस्था पर चोट

आस्था पर चोट

हिंदू धर्म में पीपल बृक्ष का महत्व देवतुल्य है। जब कोई पीपल बृक्ष देव स्थल पर लगी हो तो उसका महत्व और बढ़ जाता है।लोग उस बृक्ष की पूजा करते है और बृक्ष परिसर को हमेशा स्वच्छ रखते है। 

ऐसे में किसी व्यक्ति द्वारा उस बृक्ष का या बृक्ष के आसपास भी किसी तरह की गंदगी फैलाया जाए तो भक्तो को कष्ट होना स्वभाविक है। 
ऐसा ही एक मामला बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलकानगर "बी"ब्लाक में स्थित देवी दुर्गा माता मंडप के प्रांगण में दशकों पहले श्रद्धालुओ द्वारा लगाए गए पीपल बृक्ष की विधिवत पूजन की जाती है, कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन इस बृक्ष के नीचे की जाती है। 
यह बृक्ष स्थानीय लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। 
पूजन हो या धार्मिक कर्मकांड़ शुद्ध जल की आवश्यकता हर समय होती है,इस बात को दृष्टि में रखते हुए मंडप परिसर में सरकारी अनुदान से एक नल लगवाया गया है जहाँ श्रद्धालु मंडप में प्रवेश से पहले अपने हाथपांव धोते है।पूजापाठ में भी इस नल का पानी ही उपयोग में लाया जाता है। 
पर कुछ लोग पीपल बृक्ष के लेकर बनाई गई चबूतरे में बैठकर नहाते, चबूतरे पर कपडा़ धोते देखे गए जिसका विरोध पूजा कमिटी से जुड़े और स्थानीय लोगों ने कई बार किया पर बार बार ऐसे कृत्यो के दोहराने से माँ दुर्गा देवी के उपासको, पीपल बृक्ष की पूजा करने वाले, स्थानीय धार्मिक लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।