आज राममय हुआ मनोहरपुर भगवा पताका से पटा अंचल

आज राममय हुआ मनोहरपुर भगवा पताका से पटा अंचल
आज राममय हुआ मनोहरपुर भगवा पताका से पटा अंचल

मनोहरपुर: 

दक्षिण सिहभुम के मनोहरपुर में रामभक्तों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर,श्रीराम उत्सव का किया शुभारंभ। श्रीराम उत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को मनोहरपुर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, .जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मोटरसाइकिल रैली,अखंड रामायण पाठ व भंडारे  का आयोजन धूमधाम से किया गया.जिसमें भारी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया.तथा जयकारा,रामधुन व बाजे गाजे के साथ भव्य मोटरसाइकिल  रैली मनोहरपुर संत नरसिंह आश्रम परिसर से निकाली गई.इस दौरान मनोहरपुर शहर व आस-पास के अलावा आनंदपुर तक मोटरसाइकिल  रैली निकाली गई।

वहीं मनोहरपुर,आनंदपुर मुख्य मार्ग अवस्थित विभिन्न मंदिरों में राम भक्तों द्वारा पूजा अर्चना किया गया.इस अवसर पर शहर को भगवा पताका से पाट दिया गया,.जिससे वातावरण राममय हो गया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मौक़े पर आयोजन समिति के प्रमुख अरविंद गुप्ता,नागेश्वर राय,सौरभ साह,चिक बड़ाईक उत्थान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र बड़ाईक,मुंडारी समाज के नेता शंकर सिंह मुंडारी,पान तांति समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र दास,हरेन सिंह,बसंत हरलालका,राजेश हरलालका,राज यादव,गुरविंदर सिंह भाटिया गेंदू,अश्वनी बघेल,राजेश सिंह,मधुसूदन लोहार,मनोज नायक संजय सिंहदेव,राज़िश साह,अमित डागा,राजकुमार लोहार,शिवनाथ महतो,प्रफुलचंद्र भंज समेत सैकडों की संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।